फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: माहौर बगीची में 25 लाख से बनेगा बरात घर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम क्षेत्र स्थित माहौर बगीची में नगर निगम 25 लाख रुपये की लागत से बरात घर बनवाएगा। इसमें क्षेत्र के लोग सामाजिक कार्यक्रम आयोजन कर सकेंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए 2 स्थानों पर आधुनिक शौचालयों का निर्माण भी कराया जाएगा। इन कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन



शहर के मध्य घनी आबादी वाले क्षेत्र में सामाजिक कार्यक्रमों के लिए लोगों को क्षेत्र से दूर कार्यक्रमों का आयोजन करना पड़ता था। लोगों को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए शहर की माहौर बगीची में नगर निगम द्वारा बरात घर बनाने की योजना बनाई है। जमीन चिह्नित हो जाने के बाद फाइल स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। बरात घर में आयोजन के लिए भोजन बनाने के लिए रसोई, एक हॉल और शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण में लगभग 25 लाख रुपए की लागत आएगी।


क्षेत्रीय पार्षद नीलम गोयल ने बताया कि बरात घर के प्रस्ताव के अलावा क्षेत्र में गऊ घाट चिंताहरण महादेव मंदिर के समीप आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पब्लिक लॉन्ज बनाया जाएगा। इसमें लोगों के लिए शौचालय की सुविधा के साथ ही रेस्ट रूम और चाय एवं अल्पाहार भी उपलब्ध हो सकेगा। इसके निर्माण में लगभग 20 लाख रुपए की लागत आएगी।वहीं राहगीरों एवं स्थानीय लोगों के लिए सुलभ शौचालय का निर्माण शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन


इसके निर्माण में भी नगर निगम द्वारा लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि मथुरा धार्मिक शहर है। यहां देशभर से श्रद्धालु आते हैं। उन्हें बेहतर सुविधा देने के दृष्टिगत जगह-जगह शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। सामान्य शौचालयों के साथ जंक्शन लॉन्ज भी बनाए जा रहे हैं। वहीं माहौर बगीची में बरात घर बनाने का प्रस्ताव भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें