विद्युत उपकेन्द्र पर 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाते कर्मचारी।
- फोटो : MATHURA
राया। विद्युत सब स्टेशन राया पर शनिवार को 10 एमबीए की क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया। इससे पूरे दिन कस्बा व आसपास के गांवों की बिजली गुल रही। अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 10 एमबीएम की क्षमता वाले ट्रांसफार्मर के लगाए जाने से वोल्टेज की समस्या का समाधान होगा।
सोनई, नीमगांव, अनौड़ा के लिए भी अधिक क्षमता वृद्धि वाले ट्रांसफार्मर लगाएं जाएंगे। चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने कहा कि कम वोल्टेज की समस्या आ रही थी। ट्रांसफार्मर को लेकर आया कंटेनर खराब होने से पांच घंटे देरी से काम शुरू हुआ। इस अवसर पर एसडीओ सामर्थ श्रीवास्तव, जेई कृष्णवीर सिंह, जितेंद्र कुमार, गोपाल शर्मा आदि उपस्थित थे। संवाद