मथुरा। डीआईजी/एसएसपी शलभ माथुर ने जनपद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। दो इंस्पेक्टरों को थानों में अतिरिक्त क्राइम इंस्पेक्टर और एक इंस्पेक्टर को सीएम हेल्पलाइन का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, 13 चौकियों के प्रभारियों में भी बदलाव किया है। 23 दरोगा थाना और चौकियों पर भेजे गए हैं।
पीआरओ केके तिवारी ने बताया कि इंस्पेक्टर संजय कुमार को पुलिस लाइंस से अतिरिक्त निरीक्षक क्राइम थाना हाईवे, इंस्पेक्टर संजीव कुमार को पुलिस लाइंस से अतिरिक्त निरीक्षक क्राइम कोतवाली, निरीक्षक नरेंद्र यादव को थाना हाईवे से सीएम हेल्पलाइन प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। दरोगा हरेंद्र मलिक को कृष्णानगर चौकी प्रभारी की कमान सौंपी है। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र भाटी को बंगालीघाट चौकी प्रभारी बनाया है।
बंगालीघाट चौकी प्रभारी राकेश कुमार को मंडी समिति चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। दरोगा अनुज मलिक को सौंख चौकी प्रभारी, पुष्पेंद्र कुमार को जाजनपट्टी चौकी प्रभारी, प्रबल प्रताप सिंह को डीगगेट चौकी प्रभारी, नीटू सिंह को कसबा छाता चौकी प्रभारी, मनेाज कुमार खायरा चौकी प्रभारी, सुदीप कुमार शाहपुर चौकी प्रभारी, चौकी प्रभारी राधाकुंड अमरेश कुमार को चौकी प्रभारी अडींग, चौकी प्रभारी अडींग कुलवीर सिंह को चौकी सिविल लाइंस चौकी प्रभारी बनाया है।
वहीं, जितेंद्र कुमार को पानीगांव चौकी प्रभारी, जितेंद्र कुमार तेवतिया को राधाकुंड चौकी प्रभारी की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा थाना गोवर्धन के एसएसआई भीम सिंह जावला को थाना राया एसएसआई, सत्यवीर सिंह को एसएसआई थाना राया, संजुल कुमार को एसएसआई थाना गोवर्धन के अलावा 20 दरोगा को थानों में तैनात किया है।