फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मरम्मत कार्य के चलते दो दिन नहीं चलेंगी गाजियाबाद जाने वाली ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल क्षेत्र में पुल की मरम्मत के कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन दो दिनों तक प्रभावित रहेगा। रेल प्रशासन ने 13 और 14 दिसंबर को मथुरा से गाजियाबाद जाने वाली ट्रेन संख्या 64904 रद्द की है। इसके अलावा कई ट्रेनें निरस्त की गई हैं। कुछ रूट भी परिवर्तित किए गए हैं। इसके चलते यात्रियों को पेरशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

रेल प्रशासन के अनुसार, शाहदरा–साहिबाबाद स्टेशनों के बीच गर्डर डालने के कारण पावर और ट्रैफिक ब्लॉक घोषित किया है। इसके चलते मथुरा से गाजियाबाद और दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया जाएगा। मरम्मत कार्य के दौरान ब्लॉक अवधि में मथुरा से गाजियाबाद, दिल्ली व आगे के मार्गों पर जाने वाली कुछ यात्री और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रद्द किया गया है। वहीं, कुछ लंबी दूरी की गाड़ियां वैकल्पिक मार्गों से गुजारी जाएंगी ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें