फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: होली पर कान्हा की नगरी आने को आतुर श्रद्धालु, ट्रेनें अभी से हो गईं फुल; दो में तो नो रूम की स्थिति

Tue, 12 Mar 2024 08:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

होली पर श्रद्धालु कान्हा की नगरी आने को आतुर हैं। हालंकि मथुरा से गुजरने वाली ट्रेनें अभी से फुल हो गईं हैं। दो ट्रेनों में तो नो रूम की स्थिति है। अर्थात इनमें प्रतीक्षा सूची में भी टिकट नहीं मिलेगी।  
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा रेलवे जंक्शन का मुख्य द्वार। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग कान्हा की नगरी मथुरा आने को आतुर हैं। लेकिन, यहां से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण की प्रतीक्षा सूची 100 के पार हो चुकी है। वहीं झेलम और सचखंड एक्सप्रेस में नो रूम की स्थिति है। अर्थात, इनमें प्रतीक्षा सूची का टिकट मिलना भी संभव नहीं है।

विज्ञापन


होली के त्योहार पर सबसे ज्यादा भीड़भाड़ बिहार जाने वाली ट्रेनों में है। इसमें कोटा पटना एक्सप्रेस, छपरा एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों में लंबी आरक्षण सूची है। यही नहीं होली के बाद ट्रेनों में भीड़ खत्म होने की संभावना नहीं दिख रही। पंजाब रूट से आने वाली ट्रेनों में भी आरक्षण की प्रतीक्षा सूची 100 के पार पहुंच चुकी है। इनमें छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पंजाब मेल एक्सप्रेस ,पश्चिम एक्सप्रेस, इंदौर देहरादून एक्सप्रेस और गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस शामिल हैं।

मथुरा जंक्शन के स्टेशन निदेशक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि झेलम एक्सप्रेस और सचखंड एक्सप्रेस में नो रूम हो चुका है। बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण की वेटिंग 100 के पार हो चुकी है। त्योहार बाद वापसी के लिए पंजाब रूट से आने वाली ट्रेनों में भी रिजर्वेशन की वेटिंग 100 से ज्यादा हो चुकी है। त्योहार को देखते हुए ट्रेनों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें