फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोहरे की मार... रफ्तार नहीं पकड़ पा रहीं ट्रेनें, शताब्दी ढाई तो हमसफर पांच घंटे देरी से पहुंची

Sat, 18 Jan 2025 08:51 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ट्रेनों के देरी से चलने से परेशान यात्री घंटों स्टेशन पर इंतजार करते रहे। जंक्शन पर अप और डाउन लाइन की तरफ आने जाने वाली एक दर्जन ट्रेनें देरी से चल रही थीं।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर कोहरे में आती ट्रेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों का देरी से मथुरा जंक्शन पर आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शताब्दी, सुपरफास्ट के अलावा अन्य ट्रेनें दो से पांच घंटे देरी से आ रही थीं, ऐसे में यात्री इंतजार के बाद रिजर्वेशन निरस्त कराकर अन्य साधनों से रवाना हो रहे थे।
विज्ञापन


कोहरा शुरू होते ही ट्रेनें पटरी पर नहीं दौड़ पा रही हैं, ऐसे में स्टेशन पर यात्री घंटों सफर करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। शनिवार को जंक्शन पर अप और डाउन लाइन की तरफ आने जाने वाली एक दर्जन ट्रेनें देरी से चल रही थीं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि शताब्दी, सुपरफास्ट और एक्सप्रेस तीनों ही रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं। 

दिल्ली की ओर जाने वाली शताब्दी ढाई घंटे देरी से, जम्मूतवी 4 घंटे देरी से, सचखंड तीन घंटे, केरला साढ़े पांच घंटे, हीराकुंड 4 घंटे देरी से, निजामुद्दीन हमसफर 5 घंटे देरी, महाकौशल एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे देरी, गोल्डन टेंपिल डेढ़ घंटे देरी से, पातालकोट 11 घंटे देरी से और आगरा की ओर जाने वाला सचखंड एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से, श्रीधाम तीन घंटे देरी से, छत्तीसगढ़ और झेलम के अलावा अन्य ट्रेंनें देरी से आ रही थीं।
विज्ञापन


ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी है। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण 140 से अधिक रिजर्वेशन निरस्त हुए हैं। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से आ रही हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए और ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें