मथुरा। ट्रेन में महिला यात्रियों की मदद करने वाली आरपीएफ की महिला टीम को डीआरएम ने पांच हजार का इनाम दिया है। यह टीम ‘मेरी सहेली’ के नाम से अकेली महिला यात्रियों की मदद करती है। उन्हेें आवश्यकता पड़ने पर उनके साथ यात्रा तक करती है।
विगत दिनों ट्रेन में हुई अकेली महिलाओं के साथ वारदातों को मद्देनजर आरपीएफ ने महिला आरपीएफ कर्मियों की एक टीम तैयार की है। यह टीम ‘मेरी सहेली’ के नाम से जानी जाती है। इस टीम की सदस्य महिला आरपीएफकर्मी किसी भी ट्रेन के रुकने पर ट्रेन मेें चढ़ती हैं और अकेली बैठी महिला यात्रियों की परेशानी पूछती हैं। यदि उन्हें यात्रा में कुछ परेशानी हो रही होती है तो यह टीम उनकी इस परेशानी को दूर करती है तथा अगले स्टेशन की ‘मेरी सहेली’ को सूचना तक भी देती हैं।
विगत दिनों किए गए कार्य से खुश होकर डीआरएम ने मथुरा की ‘मेरी सहेली’ की टीम को पांच हजार का पुरस्कार दिया है। इस टीम का नेतृत्व महिला उपनिरीक्षक मनीषा कर रही हैं। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सीबी प्रसाद ने बताया कि ‘मेरी सहेली’ के काम से खुश होकर डीआरएम ने पुरस्कृत किया है।