फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हाईवे पर रफ्तार का कहर: सड़क किनारे चाय पी रहे लोगों को कंटनेर ने रौंदा, दो की मौत; अन्य दो घायल

Wed, 20 May 2026 10:17 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दिल्ली-आगरा हाईवे पर मथुरा के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने चाय की दुकान पर बैठे लोगों को रौंद दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
दिल्ली हाईवे पर रफ्तार का कहर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात कंटेनर ने चाय की दुकान पर बैठे चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना थाना गोविंद नगर क्षेत्र में गोकुल रेस्टोरेंट के आगे चौधरी कैंटीन के सामने रात करीब 1:30 बजे हुई।
विज्ञापन

 

दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इसके बाद कंटेनर सड़क किनारे एक दुकान के बाहर चाय पी रहे लोगों को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर थाना गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में उपचार के दौरान ललित पुत्र जगदीश निवासी चंदौली, छाता और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल तेजपाल पुत्र बासुदेव निवासी नरी, छाता और विकास पुत्र महेंद्र निवासी गंगनपुर, एटा का गंभीर हालत में उपचार जारी है। थाना गोविंद नगर प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अज्ञात मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में क्षतिग्रस्त कंटेनर को हटाकर सुचारु कर दिया गया। मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें