फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन की मर्यादा तार-तार: बंगला वेब सीरीज में शूट किए अश्लील दृश्य, संतों में गुस्सा; छवि धूमिल करने का आरोप

Tue, 19 May 2026 09:40 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन

सार

फिल्म मूल रूप से दो लड़कियों और एक लड़के के निजी जीवन, अवसाद और भटकाव पर आधारित है, लेकिन इसमें धार्मिक स्थलों का दुरुपयोग किया गया है।
विज्ञापन
बंगाली वेब सीरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भक्ति और आस्था के वैश्विक केंद्र वृंदावन धाम की मर्यादा को तार-तार करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। बंगाली वेब सीरीज वृंदावनी वैराग्य को लेकर स्थानीय लोगों और ब्रजवासियों में गहरा रोष है। आरोप है कि इस फिल्म में अश्लीलता परोसकर करोड़ों सनातनियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।

विज्ञापन

फिल्म का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा ऐतिहासिक मंदिरों के आसपास और पावन यमुना किनारे चोरी-छिपे शूट किया गया है। 1 घंटे 30 मिनट की इस बंगाली फिल्म को एडल्ट साइट्स पर न्यूडिटी और बोल्ड कंटेंट के साथ परोसा जा रहा है, जिससे इसकी क्लिपिंग्स सोशल मीडिया पर वायरल हैं। 

फिल्म मूल रूप से दो लड़कियों और एक लड़के के निजी जीवन, अवसाद और भटकाव पर आधारित है, लेकिन इसमें धार्मिक स्थलों का दुरुपयोग किया गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जहां देश-विदेश से लोग आध्यात्मिक शांति के लिए बांके बिहारी और राधा रमण मंदिर आते हैं, वहीं ऐसी फिल्में यहां की सांस्कृतिक छवि को धूमिल कर रही हैं। संतों और ब्रजवासियों ने इस कृत्य की निंदा करते हुए प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महंत मोहिनी शरण महाराज का कहना है कि सेंसर बोर्ड को ऐसी सीरीज बनाने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही जिन लोगों ने ऐसे लोगों की मदद की है, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। बिहारीलाल वशिष्ठ का कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें