फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में दर्दनाक हादसा: सीवर लाइन की खुदाई के समय गिरी मिट्टी की ढाय, दब गए दो मजदूर; दोनों की मौत

Sat, 26 Apr 2025 10:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में सीवर कार्य के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूर दब गए। उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन
मिट्टी की ढाय, दब गए दो मजदूर; दोनों की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में परिक्रमा मार्ग में श्याम कुटी के पास सीवर लाइन डालने के दौरान मिट्टी की ढाय खिसकने से ठेकेदार के भाई और एक मजदूर की उसमें दबकर मौत हो गई। जैसे तैसे उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना शुक्रवार देर रात की है।
विज्ञापन



 

नगर निगम मथुरा-वृंदावन के अंतर्गत वार्ड संख्या 34 में श्यामकुटी के पास रजबाडा फार्म हाउस वाली गली में सीवर लाइन विस्तार का कार्य चल रहा है। यह कार्य फिरोजाबाद की कृष्णा मशीनरी ट्रेडर्स द्वारा किया जा रहा है। शुक्रवार रात को भी कार्य जारी था। अचानक कार्य करते समय मिट्टी की ढाय गिर गई। 


ये भी पढ़ें -  UP: मुस्लिम युवक की हत्या का सच आया सामने, पुलिस ने बताई चौंकाने वाली वजह...जिसके कारण मारी गई गुलफाम को गोली


 

वहां काम कर रहे ठेकेदार के भाई फिरोजाबाद निवासी विजय (35) पुत्र श्रीपाल और नौरंगी (22) पुत्र वीरेंद्र दब गए। उन्हें तुंरत ही सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें -  UP: मोबाइल के मैसेज और फुफेरा भाई...पति को इसलिए दी दर्दनाक मौत, अंधे इश्क में कातिल बन गई थी घरवाली


 
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल में ही चीख पुकार मच गई। किसी प्रकार परिजन को संभाला गया। नौरंगी के परिजन ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ठेकेदार पर जबरन रात में काम कराने का आरोप लगाया है। 

शनिवार सुबह वृंदावन थाने पर पुलिस, प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों का डेरा लगा रहा। किसी प्रकार परिजन को समझाया गया। इस मामले में मृतक नौरंगी के पिता वीरेंद्र सिंह ने ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें