फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में दर्दनाक हादसा: पांटून पुल अनियंत्रित हुई बाइक, यमुना में गिरा युवक...हो गई मौत

Thu, 08 May 2025 12:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के मांट से वृंदावन आ रहे युवक की बाइक पांटून पुल पर अनियंत्रित हो गई। इस वजह से वो यमुना में गिर गया। काफी प्रयास के बाद भी वो बाहर नहीं आ सका।  युवक की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के मांट से वृंदावन आ रहे युवक की बाइक का पांटून पुल पर संतुलन बिगड़ गया और वह यमुना नदी में गिर गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना पर परिजन और पुलिस दोनों ही पहुंच गए थे। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव ले गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मिरताना गांव निवासी 25 वर्षीय विष्णु पुत्र शिवराम सिंह मांट से वृंदावन आ रहा था। वह पांटून पुल से अचानक यमुना नदी में गिर गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

 परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और शोक में डूबे हालात में शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही अपने गांव ले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं थे जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें