फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: परिवार के साथ कान्हा की नगरी आया था युवक, राधाकुंड में हुई मौत...परिजनों में मच गई चीख पुकार

Thu, 11 Sep 2025 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कान्हा की नगरी मथुरा में दर्शन करने आए युवक के साथ ऐसा हादसा हुआ कि परिजनों में चीख पुकार मच गई। गिरिराज परिक्रमा के दौरान वो राधाकुंड में स्नान के लिए उतर गया। यहां गहरे पानी में जाने से वो डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया, सांस थम चुकी थी। 
विज्ञापन
राधाकुंड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गिरिराज जी परिक्रमा पर राधाकुंड में तड़के युवक डूब गया। वो स्नान के लिए कुंड में उतरा था, लेकिन गहराई का अंदाजा नहीं कर सका। गहरे पानी में जाने से वो डूब गया। गोताखोरों ने जब तक उसे बाहर निकाला, उसकी मौत हो गई। युवक की मौत होने से परिजनों में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन




हरियाणा के पलवल का रहने वाला देवेंद्र पुत्र भारती अपने परिवार और दोस्तों के साथ  गिरिराज जी परिक्रमा देने के लिए आया था। बताया गया है कि गुरुवार तड़के वे सभी राधाकुंड पर रुक गए। यहां पर देवेंद्र राधाकुंड में स्नान के लिए नीचे उतर गया। वो गोता लगाते हुए गहराई में चला गया। वो डूबने लगा, तो शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




शोर सुनकर मौके पर मौजूद गोताखोर उसे बचाने के लिए कुंड में कूद पड़े। जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो गई।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें