फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नेपाल में हिंसा से चिंतित वृंदावन के नेपाली नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नेपाल में हाल ही में हुई हिंसा और अस्थिरता से सिर्फ नेपाल ही नहीं, बल्कि विदेशों में बसे नेपाली समुदायों में भी चिंता की लहर दौड़ गई है। वृंदावन की मोती झील के पास स्थित नेपाली कॉलोनी में रह रहे नेपाली मूल के लोग अपने देश की मौजूदा स्थिति को लेकर गहरी चिंता में हैं। यहां निवास कर रहे लोग ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी से प्रार्थना कर रहे हैं कि नेपाल में जल्द शांति स्थापित हो और निर्दोष लोगों की रक्षा हो सके।
विज्ञापन

वृंदावन में रहने वाले नेपाली मूल के राधा शरण द्वारि ने कहा कि नेपाल में जो कुछ हो रहा है, वह बेहद दुखद है। हम ठाकुरजी से यही प्रार्थना कर रहे हैं कि हमारे देश में अमन-चैन लौटे। 20 साल पहले महंत उद्धव शर्मा ने कहा कि नेपाल में सरकार की नीतियों को लेकर जनता सड़कों पर उतर आई है। अगर सरकार की नीतियां जनहित में होतीं तो शायद ऐसा नहीं होता।

करीब 45 वर्षों से वृंदावन में निवास कर रहे नेपाली मूल के ज्ञानेश्वर शर्मा ने कहा कि नेपाल में जो कुछ भी हो रहा है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि यह कहना भी जरूरी है कि सरकार की विफलता के कारण ही हालात इस कदर बिगड़े हैं। हम लोग यहां रहकर बस यही प्रार्थना कर सकते हैं कि जल्द हालात सामान्य हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें