मथुरा। नए साल में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को कृष्णभक्तों की उमडने वाली भीड़ को देखते हुए वृंदावन में कई मार्गों पर वाहन प्रतिबंधित किए गए हैं, वहीं कई मार्ग डायवर्ट किए गए हैं। 31 दिसंबर (मंगलवार) से दो जनवरी तक वृंदावन में ट्रैफिक व्यवस्था ऐसी ही रहेगी। एसपी ट्रैफिक डा. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि बनाए गए ट्रैफिक प्लान को तोड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। कृष्णभक्तों के लिए ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इन मार्गों पर वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
- छटीकरा-वृदांवन मार्ग पर मल्टीलेबल पार्किंग स्थल से आगे कोई वाहन नहीं जा सकेगा।
- मथुरा-वृदांवन मार्ग पर सौ सैय्या से आगे सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- पानीगांव से वृंदावन मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- पानीगांव पुल से वृंदावन के लिए सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
एक्सप्रेसवे-मथुरा से जाने वाले वाहन होंगे पार्क
- एक्सप्रेसवे से वृंदावन आने वाले बड़े वाहन पानीगांव पशु पैंठ, राधा ढाबा के पास, पानी घाट तिराहा, वृंदावन कृषि मंडी, दारुक पार्किंग, झब्बू मैदान, चौहान पार्किंग
छटीकरा से आने वाले वाहन यहां होंगे पार्क
- माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने, रॉयल भारती मोड़, मल्टीलेबल पार्किंग, अन्नपूर्णा पार्किंग, प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख तिराहा मोड़, हरे कृष्णा ऑर्चिड के सामने, ई-रिक्शा स्टैंड, अटल्ला चुंगी के पास वासुदेव पार्किंग, जादौंन पार्किंग
इस मार्ग के वाहन होंगे डायवर्ट
- यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन होते हुए छटीकरा को जाने वाले सभी भारी वाहन यमुना एक्सप्रेस वे से राया कट से उतरकर लक्ष्मीनगर से गोकुल बैराज, टाउनशिप होते हुए जा सकेंगे।
- छटीकरा से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे को जाने वाले भारी वाहन टाउनशिप से गोकुल बैराज, लक्ष्मीनगर होते हुए यमुना एक्सप्रेस वे को जाएंगे।