फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यातायात व्यवस्था बेपटरी, दिनभर जाम से जूझे लोग

Mon, 14 Aug 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन में चौथे दिन सोमवार को भी जबर्दस्त जाम लगा। प्रवेश मार्ग से लेकर नगर के तिराहों-चौराहों और मंदिरों का जाने वाले मार्गों पर लोग वाहनों में ही फंसे रहे, वहीं स्थानीय लोग भी घरों में कैद होकर रह गए। पिछले तीन दिन से भारी संख्या में उमड़ रहे श्रद्धालुओं के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। भीड़ के आगे पुलिसकर्मी भी लाचार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


नगर में सुबह से ही मथुरा-वृंदावन मार्ग, पानीगांव-वृंदावन मार्ग, रमणरेती मार्ग, छटीकरा रोड पर श्रद्धालुओं के वाहन जाम में फंसे रहे। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं मंदिर के पास विद्यापीठ चौराहा, हरिनिकुंज चौराहा, गौतम पाड़ा तिराहा, सीएफसी चौराहा, चुंगी चौराहा पर भी सुबह और शाम से लेकर रात तक जाम लगा रहा। मंदिर बंद होने पर दोपहर में इन मार्गों और तिराहे-चौराहों पर करीब तीन घंटे ही राहत देखी गई। जाम के कारण श्रद्धालुओं को मिनटों का रास्ता घंटों में तय हो सका।

सभी मार्गों पर जाम होने के कारण लोग अपने घरों से आवश्यक सामान लेने के लिए भी नहीं निकल सके। पुलिस प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वृंदावन के प्रवेश मार्ग, तिराहे, चौराहों पर बैरियर और बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे।समाजसेवी मधुमंगल शुक्ला का कहना है कि लाखों लोग आस्था लेकर ठाकुरजी के दर्शन और पूजन करने के लिए आते हैं, लेकिन यहां कदम-कदम पर अव्यवस्था के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने में नाकाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें