भारी वाहनों को दिल्ली एवं हरियाणा की तरफ से आगरा की ओर आने वाले वाहनों को छाता-शेरगढ़ तिराहा से शेरगढ़ रोड होते हुए नौहझील कट- यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए निकाला जाएगा।
मथुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग -19 स्थित भरतपुर रोड रेलवे पुल के नीचे आरसीसी बॉक्स स्थापित करने के कारण यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है, जो बृहस्पतिवार से 19 सितंबर की रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि रूट डायवर्जन के तहत सभी प्रकार के भारी वाहनों को दिल्ली एवं हरियाणा की तरफ से आगरा की ओर आने वाले वाहनों को छाता-शेरगढ़ तिराहा से शेरगढ़ रोड होते हुए नौहझील कट- यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए निकाला जाएगा। मथुरा से भरतपुर की ओर जाने वाले वाहन सौख रोड जाजमपट्टी होते हुए भरतपुर की ओर जाएंगे। भरतपुर रोड से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को जाजमपट्टी से सौख होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
इसी तरहत भरतपुर रोड से बरेली, आगरा, ग्वालियर की ओर जाने वाले वाहन जाजमपट्टी से ओल होते हुए निकाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि ग्वालियर, आगरा की ओर से दिल्ली, हरियाणा की तरफ जाने वाले वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर रैपुरा जाट से वापस कर यमुना एक्सप्रेस-वे से निकाला जाएगा। आगरा से दिल्ली-हरियाणा की ओर जाने वाले वाहनों को टाउनशिप चौराहे से डायवर्ट कर गोकुल बैराज होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे से निकाला जाएगा।
इसी तरह अलीगढ, बरेली से भरतपुर की ओर जाने वाले वाहनों को टाउनशिप चौराहे से डायवर्ट कर ओल होते हुए जाजमपट्टी की ओर तथा आवश्यकता पड़ने पर धौली प्याऊ तिराहा से हाईवे कट की ओर वाहनों को प्रतिबंधित कर पुराना आरटीओ कट की ओर डायवर्ट किया जाएगा।