फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनवे ट्रैफिक सिस्टम से बनेगी बात

Mon, 30 Nov 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक नवंबर से शुरू हुए यातायात माह का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान यातायात के नियम तोड़ने वालों से करीब 65 लाख रुपये दंड स्वरूप वसूले गए।
विज्ञापन


समापन अवसर पर हुए कार्यक्रम में डीएम राजेश कुमार ने मथुरा-वृंदावन में वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कराने को कहा। बीते माह में बेहतर कार्य करने वालेे यातायात और पुलिस अधिकारी सम्मानित किए गए।

स्थानीय होटल में हुए कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन और राया में यातायात की समस्या विकराल रूप ले रही है। वृंदावन में सुधार के लिए वनवे सिस्टम लागू किया जा रहा है। इसका कंट्रोल रूम रमणरेती चौकी है।
विज्ञापन


मथुरा में धौलीप्याऊ और विकास बाजार इलाके में वनवे ट्रैफिक सिस्टम लागू कर यातायात सुधार की शुरूआत होगी। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने कहा कि यातायात नियमों की जानकारी व सतर्कता से सड़क दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है। इसके लिए स्कूलों में छात्रों से लेकर बड़ों को भी ध्यान देना होगा।

एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि यातायात नियमों की जानकारी के लिए लोगों को स्वयं जागरूकता लानी होगी। इस दौरान पुलिस मॉर्डन स्कूल के प्रधानाचार्य डा. आरएस सारस्वत, ओमजी वृंदावन और टेंपो यूनियन के लोगों ने विचार रखे।

एएसएसपी ने यातायात पुलिस की टीम, यमुनापार, हाईवे, महावन, बलदेव, मगोर्रा और राया थानाध्यक्ष को तीन लाख रुपये से अधिक वसूली पर सम्मानित किया ओर प्रशस्ति पत्र सौंपे।
विज्ञापन



15 तक जागरूकता कार्यक्रम
एसएसपी डा. राकेश सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव, राष्ट्रपति, राज्यपाल और सीएम के आगमन के कारण स्कूलों में यातायात नियमों की ट्रेनिंग और जागरूकता कार्यक्रम नहीं हो सके। उन्होंने कार्यक्रमों को जारी रखने के लिए 15 दिसंबर तक समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें