फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जाम ने डाली आराध्य से मिलन में बाधा

विज्ञापन
चुंगी चौराहा पर लगा जाम में फंसे वाहन। 
विज्ञापन
वृंदावन। कामदा एकादशी पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन और पंचकोसीय परिक्रमा लगाने के लिए उमड़ी आस्था की भीड़ ने शहर की रफ्तार को थाम दिया। वीकेंड पर उमड़े श्रद्धालुओं और उनके वाहनों का दबाव इतना अधिक रहा कि यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। मिनटों में तय होने वाला सफर घंटों में बदल गया। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर में सुबह नौ बजे से जगह-जगह लगे जाम के दौरान लोग परेशान रहे। दोपहर में तेज धूप में जाम में फंसीं महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे तिलमिलाते नजर आए। मथुरा मार्ग पर वात्सल्य ग्राम से लेकर सौ शैय्या तिराहा तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। अट्ल्ला चुंगी, चुंगी चौराहा, आंबेडकर पार्क, गौतमपाड़ा, छटीकरा, मल्टीलेवल पार्किंग के सामने, चैतन्य विहार आदि मार्गों पर भी हालात बुरे रहे। यहां बाहरी गाड़ियों के कारण जाम के कारण स्थानीय लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम को खुलवाने में पुलिस असहाय नजर आयी। लोगों ने यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें