फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जाम से राहगीर व परिक्रमार्थी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। तलहटी के बड़ा बाजार में प्रतिदिन जाम की समस्या अब एक गंभीर मुद्दा बन चुकी है, जो न केवल आम राहगीरों बल्कि गिरिराज जी की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी बड़ी परेशानी का कारण है। यह बाजार मुख्य परिक्रमा मार्ग का हिस्सा है, जहां से हजारों श्रद्धालु परिक्रमा करते हुए निकलते हैं, लेकिन बाजार में दुकानदारों और ग्राहकों की वजह से सड़क लगातार संकरी हो रही है।
विज्ञापन

समस्या का मुख्य कारण यह है की दुकानदार सड़क पर ठेले, कुर्सियां-टेबल लगाकर सामान बेचते हैं, जिससे पैदल मार्ग और भी संकरा हो जाता है। खरीददार अपनी मोटरसाइकिल सड़क पर ही खड़े करके दुकानों पर सामान लेने लगते हैं। परिक्रमा मार्ग होने के कारण पैदल चलने वाले श्रद्धालु, वृद्ध और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। प्रशासन द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन बड़ा बाजार में अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की मांग है कि प्रशासन तुरंत कार्रवाई करे। संवाद


बड़ा बाजार में स्थानीय लोगों और परिक्रमार्थियों को जल्द ही समस्या से निजात दिलाई जाएगी। नगर पंचायत ईओ को निर्देशित कर जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रजाक्ता त्रिपाठी, एसडीएम गोवर्धन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें