आरोप है कि मंदिर के पट खुलने से पूर्व ही कई श्रद्धालु जगमोहन पर चिक को हटाकर गर्भगृह में विराजमान ठाकुरजी के दर्शन कराए गए। मर्यादा के विपरीत जगमोहन से अपने भक्तों को पट खुलने से पूर्व ही दर्शन करा दिए गए, जबकि हजारों भक्त आराध्य की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही इंतजार कर रहे थे।
जन-जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में प्राचीन परंपराओं के साथ खिलवाड़ कर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के मन को ठेस पहुंचाई जा रही है। ऐसा ही एक मामला शनिवार को सामने आया है। सेवायत गोस्वामी द्वारा मंदिर में मर्यादा के विपरीत श्रद्धालुओं को जगमोहन से दर्शन करवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
आरोप है कि मंदिर के पट खुलने से पूर्व ही कई श्रद्धालु जगमोहन पर चिक को हटाकर गर्भगृह में विराजमान ठाकुरजी के दर्शन कराए गए। मर्यादा के विपरीत जगमोहन से अपने भक्तों को पट खुलने से पूर्व ही दर्शन करा दिए गए, जबकि हजारों भक्त आराध्य की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही इंतजार कर रहे थे।
मंदिर प्रांगण भक्तों की भीड़ से खचाखच भरा हुआ था। भक्त मंदिर के पट खुलने भर का इंतजार कर रहे थे, तभी सेवायत गोस्वामी द्वारा अपने भक्तों को जगमोहन में प्रवेश करा दिया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से प्रबंधन में हड़कंप है। मंदिर के उप प्रबंधक उमेश सारस्वत का कहना है कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। सीसीटीवी की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मथुरा मुंसिफ के समक्ष मामले को पहुंचाया जाएगा।