फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commercial Cylinder: सिलिंडर महंगा होने से गुस्से में व्यापारी, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन; सरकार से की ये मांग

Thu, 07 May 2026 06:38 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

व्यापारियों ने कहा कि बढ़ती लागत के कारण खाद्य पदार्थों की कीमतें भी बढ़ गई हैं। इससे बाजार में मंदी का माहौल बन गया है। उन्होंने मांग की कि कमर्शियल सिलिंडरों पर लगने वाली 18 प्रतिशत जीएसटी को घटाकर 5 प्रतिशत किया जाए, ताकि व्यापारियों और उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमर्शियल गैस सिलिंडरों की कीमतों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के बैनर तले व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। रंगेश्वर मार्केट स्थित कैंप कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर विरोध किया।  जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार पिंटू के नेतृत्व में व्यापारी महंगाई का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए शहर के प्रमुख बाजार होलीगेट पहुंचे। इसके बाद व्यापारी जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एसडीएम चंद्रभूषण सिंह को राष्ट्रपति के नाम संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने ज्ञापन राष्ट्रपति तक भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार पिंटू ने कहा कि कमर्शियल सिलिंडरों की कीमतों में भारी वृद्धि से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और छोटे खानपान व्यवसायियों पर गंभीर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती लागत के कारण खाद्य पदार्थों की कीमतें भी बढ़ गई हैं। इससे बाजार में मंदी का माहौल बन गया है। उन्होंने मांग की कि कमर्शियल सिलिंडरों पर लगने वाली 18 प्रतिशत जीएसटी को घटाकर 5 प्रतिशत किया जाए, ताकि व्यापारियों और उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

बताया कि ज्ञापन में कमर्शियल सिलिंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था लागू करने, बढ़े हुए दाम वापस लेने, शादी-विवाह व अस्पतालों के लिए पर्याप्त गैस उपलब्ध कराने, जीएसटी कम करने तथा वैकल्पिक ईंधन के उपयोग की अनुमति देने सहित नौ मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला महामंत्री बबलू सैनी ने कहा कि प्रदेशभर में व्यापार मंडल आंदोलन कर रहा है, ताकि सरकार बढ़ी हुई कीमतों पर पुनर्विचार कर व्यापारियों को राहत प्रदान करे। इस दौरान भगवती चतुर्वेदी, सोनू अग्रवाल, पवन चौधरी लाला, नितिन कुमार, रजत सैनी, संजू सैनी, विक्की ठाकुर, गोपाल राजपूत, पीयूष कुमार, सक्षम कुमार, अज्जू सैनी, उदित गोयल, पप्पू पंडित मौजूद रहे।
विज्ञापन


http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें