फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: बाइक पर लदे बैग बन गए माैत, पहिये में फंस गई रस्सी; युवक की गई जान

Thu, 07 May 2026 03:23 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसे हुआ। रस्सी पहिये में फंसने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में युवक की माैत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर बाइक सवार की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सुरीर थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा नोएडा से आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर किलोमीटर संख्या 64.300 पर हुआ। बाइक पर लदे भारी बैग ही हादसे का कारण बन गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 1:30 बजे पीआरवी 1877 को सूचना मिली कि एक्सप्रेसवे पर एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एवं बाजना कट चौकी प्रभारी हरेंद्र सिह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाइक और चालक तीसरी लेन पर घायल अवस्था में पड़े मिले, जिन्हें तत्काल सुरक्षित किनारे कराया गया।

जांच में सामने आया कि बाइक पर चार बड़े बैग लदे हुए थे। बैगों को बांधने वाली रस्सी अचानक पिछले पहिए में उलझ गई, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायल युवक की पहचान आधार कार्ड से राकेश पुत्र सुरेश चंद्र निवासी नीति निवास तिसंगा, जनपद हाथरस के रूप में हुई। मौके पर बाइक भी बरामद हुई। गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें