फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एक्सप्रेस-वे पर फिर चलने लगे ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। जिलाधिकारी से वार्ता के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अफसरों ने दोबारा एक्सप्रेस-वे पर कुछ शर्तों के साथ ट्रैक्टरों के संचालन की अनुमति दे दी। इसके बाद सोमवार शाम से ट्रैक्टर का संचालन शुरू हो गया।
विज्ञापन


प्राधिकरण ने हाल ही में आदेश जारी कर एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर का संचालन बंद करा दिया था। इसे लेकर ग्रेटर नोएडा से आगरा तक के किसानों और भट्ठा व्यवसायी नाराज हो उठे। इसे देखते हुए रविवार को बाजना में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नेतृत्व में महापंचायत हुई। इसमें सोमवार शाम तक एक्सप्रेस-वे ट्रैक्टर संचालन की अनुमति न मिलने पर मंगलवार से आंदोलन की चेतावनी दी गई थी।
इस संबंध में सोमवार को भाकियू अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह से वार्ता की। इसके बाद पर लगी रोक हटा दी गई। भाकियू जिलाध्यक्ष सोनवीर सिंह ने कहा कि किसानों की बात सुनकर जिलाधिकारी ने किसानों के हित में फैसला लिया है। मांट के एसडीएम आदेश कुमार ने बताया कि कुछ शर्तों के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टरों के संचालन की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन शर्तों का करना होगा पालन

बिना रिफ्लेक्टर के चलने पर कार्रवाई होगी। ओवरस्पीड,ओवरलोडिंग, रात्रि के समय चलने पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें