फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ट्रैक्टर ने दो महिलाओं को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
रचना का फाइल फोटो - फोटो : mathura
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। थाना क्षेत्र के गांव कोलाहर में शुक्रवार को दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो महिलाओं को रौंद दिया। एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गयी। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे व मौके पर अधिकारियों को बुलाने की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि दोपहर लगभग 1 बजे गांव में घर के बाहर दो महिलाएं बाली सिंह की पत्नी रचना (35) और पप्पू की पत्नी कमलेश आपस में बातचीत कर रहीं थीं। इसी दौरान कोलाहर से नौहझील की तरफ आ रहे ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद दिया। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए। जहां रास्ते में रचना की मौत हो गई। कमलेश को निजी अस्प्ताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी सोनू सिंह व उपनिरीक्षक संजय सिंह ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।
इधर किसी व्यक्ति ने अफवाह फैला दी कि ट्रैक्टर व चालक को पुलिस ने छोड़ दिया है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने कोलाहर चौकी के सामने शव रखकर नौहझील-गौमत रोड़ पर जाम लगा दिया। सड़क पर पुलिस के बैरियर व बग्गी लगा दीं। शामियाना लगाकर सड़क पर ही बैठ गये। जाम की सूचना पर सीओ आशीष शर्मा सहित मांट व सुरीर थाने का फोर्स पहुंच गया। सीओ आशीष शर्मा ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया तो वह डीएम व एसएसपी को बुलाने की मांग पर अड़ गये।
विज्ञापन

इस पर तहसीलदार बृजेश कुमार व नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय मौके पर पहुंचे और मुआवजे का आश्वासन दिया मगर ग्रामीण नहीं माने। मुआवजा मौके पर देने की मांग करने लगे। जाम लगने से वाहनों को कतारें लग गईं। शाम 4 बजे पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर ग्रामीणों को खदेड़ दिया व तम्बू को उखाड़ फेंका। मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों पर लाठीचार्ज नहीं किया गया, आवश्यक बल प्रयोग कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहसीलदार बृजेश कुमार ने बताया कि शासन द्वारा जो भी सहायता देय होगी उसे दिलाया जाएगा।



पुलिस पर फेंकीं कंकड़ी

पुलिस ने बल का प्रयोग किया तो मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। शव के आसपास बैठी महिलाओं ने पुलिस के जबरन शव उठाने पर पुलिस की तरफ रेत व कंकरी उछाल दीं, जो सीओ आशीष शर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मियों को लगीं। वहीं बल प्रयोग में आधा दर्जन नवयुवकों को चोटें आईं, किसी के हाथ तो किसी की पीठ पर लाठियों की चोट के निशान थे। बल प्रयोग के बाद मृतक महिला का पति बाली सिंह पुलिस से रहम व मदद की गुहार लगाते हुए दहाड़ मारकर रोने लगा। उपनिरीक्षक संजय सिंह ने बाली को गले से लगाकर शांत कराया व हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें