फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने ट्रैक्टर सवारों में मारी टक्कर, एक की मौत, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राया। हाथरस रोड पर अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव छिकाड़ा मदैम निवासी चंद्रपाल सिंह (48 वर्ष) पुत्र दर्याव सिंह अपने परिवार व अन्य ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर से गंगा स्नान के लिए गए थे। गंगा स्नान कर वापस लौटने के दौरान राया-हाथरस रोड पर पिरसुआ पट्रोल पंप के समीप तेज गति से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर पर पीछे से टक्कर मार दी। इससे चंद्रपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक की चपेट में आने से छह ट्रैक्टर सवार घायल हो गए। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुुंच गई। घायल को उपचार के लिए भेज दिया। वहां चंद्रपाल की मौत हो गई। मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ थाना राया में मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं, गांव खोजिया राया निवासी मुकेश (22 वर्ष) पुत्र निरजंन सिंह बाइक से मथुरा गया था। देर सांय लौट कर अपने गांव आ रहा था तभी राया-हाथरस रोड पर गांव नगला मिश्री के समीप अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय ले गए वहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में थाना राया में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें