फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सर्दी के साथ बढ़ी टॉन्सिल की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ठंड का असर बढ़ते ही बच्चों के साथ बड़ों में भी टॉन्सिल की समस्या सामने आ रही है। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल की ओपीडी में गले में दर्द, सूजन, बुखार और निगलने में परेशानी की शिकायत लेकर बच्चे और बड़े पहुंच रहे हैं। रोजाना 50 से 60 मरीज दोनों अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि मौसम में बदलाव, ठंडी चीजों का अधिक सेवन और संक्रमण इसके प्रमुख कारण हैं। बच्चों में टॉन्सिल का असर अधिक देखने को मिल रहा है। युवा और बुजुर्ग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। कई मामलों में मरीजों को तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत भी मिल रही है।
चिकित्सक डॉ. रवि माहेश्वरी ने बताया कि ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करें, गुनगुना पानी पिएं और गले में किसी भी प्रकार की तकलीफ होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन कुमार ने बताया कि उपचार के साथ बच्चों को सर्दी से बचाना ही कारगर उपाय है। युवा और बुजुर्ग भी सर्दी से अपना बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



चिकित्सक की राय
खाने से पहले और बाहर से आने के बाद हाथ धाेएं।
टॉन्सिल या गले में खराश वाले लोगों से बच्चे को दूर रखें।
खाने के बर्तन, गिलास, तौलिया आदि साझा न करने दें।
भीड़ वाली जगहों पर मास्क का आवश्यक प्रयोग करें।
संतुलित आहार और पर्याप्त नींद से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं।
अगर बच्चा 2-3 दिन में ठीक नहीं हो तो चिकित्सक को दिखाएं
बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
पानी, गुनगुनी धूप, शहद-नींबू की चाय, सूप, या आइस-पॉप्स दें।
बड़े बच्चों को गर्म नमक के पानी से गरारे करने को कहें।
आसानी से पचने वाले खाद्य पदार्थ (खिचड़ी, उबले आलू ) दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें