फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाई झंडे पर टोल ‘गोल’कर गईं सैकड़ों गाड़ियां  

Tue, 03 Jan 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
toll tax
विज्ञापन
सोमवार को लखनऊ में हुई मोदी की रैली के नाम पर सैकड़ों गाड़ियां टोल ‘गोल’कर गईं। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक पड़ने वाले टोल पर भाजपाई रैली में जा रहे वाहन ‘टोल फ्री’ रहे। इसका फायदा हाईवे पर सफर करने वालों ने भी खूब उठाया। भाजपा का झंडा गाड़ी पर लगाया और फर्राटा भरते हुए निकल गए।टोल प्लाजा अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था न बिगड़ जाए, इसके चलते रैली में जाने वाली गाड़ियों से टोल नहीं वसूला जाता है।
विज्ञापन


लखनऊ में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भाजपाई पिछले एक माह से कसरत कर रहे थे। हर जिले को 100 से 150 तक बसों का लक्ष्य दिया गया था। रविवार की रात से ही गाड़ियां कार्यकर्ताओं को लेकर लखनऊ कूच करने लगी थीं। अकेले मथुरा से ही 100 बसों से कार्यकर्ता गए। ब्रज क्षेत्र से करीब 1500 गाड़ियां गई हैं। ये सभी वाहन हाईवे से होकर गुजरे। इन वाहनों से लखनऊ तक कहीं भी टोल नहीं वसूला गया।

उधर मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली से बसें दिल्ली-लखनऊ हाईवे से होकर निकलीं। इन बसों से भी कहीं टोल नहीं लिया गया है। खास बात ये है कि इन वाहनों के अलावा तमाम उन लोगों ने भी टोल बचा लिया जो लखनऊ या फिर आसपास के जिलों को जा रहे थे। इन सभी ने अपनी गाड़ियों पर भाजपा का झंडा लगाया और बसों के साथ ही निकल गए। जहां टोल पर बस में सवार कार्यकर्ता नारेबाजी करते तो पीछे पीछे ये भी नारे लगाने शुरू कर देते थे।
विज्ञापन


केस वन
कार में बैठे युवक लगाने लगे भाजपा के नारे
दिल्ली-आगरा हाईवे पर रविवार की शाम को एक स्कार्पियो टोल पर पहुंची। जब टोल की मांग की गई तो कहने लगे कि रैली में जा रहे हैं। मगर गाड़ी पर कोई झंडा-बैनर नहीं था। टोल कर्मियों ने जब रोका तो अचानक भाजपा के नारे लगाने लगे। बाद में इन लोगों को बगैर टोल लिए ही निकाल दिया गया।

केस दो:
टोल के पास गाड़ी पर लगाया भाजपा का झंडा
हाईवे पर टोल से थोड़ा पहले चालक ने गाड़ी को रोका और किनारे खड़ी करके उस पर भाजपा का झंडा तान दिया। टोल बूथ पर पहुंचकर कहने लगा कि भाजपा की रैली में जा रहे हैं। क्योंकि टोल कर्मी उसे झंडा लगाते हुए देख चुके थे लिहाजा पैसा लिया गया।

रैली में जाने वाली गाड़ियों से नहीं लिया टोल
यमुना एक्सप्रेसवे कारीडोर प्रभारी मेजर मनीष ने बताया कि रैलियों में जाने वाली गाड़ियों से कानून व्यवस्था को देखते हुए टोल की वसूली नहीं की जाती है। भाजपा की रैली में जो भी वाहन गए थे उनसे टोल नहीं वसूला गया। दिल्ली-आगरा हाईवे के महुअन पर स्थित टोल के मैनेजर अनिल यादव ने बताया कि टोल में जाने वाली बसों से टोल नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें