फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड 2026 की आगामी परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम दिन है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस वर्ष कुल 124 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। पिछले वर्ष जिले में 120 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा हुई थी। इनकी तुलना में इस बार चार नए केंद्र बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिषद द्वारा जारी सूची पर स्कूल के प्रधानाचार्य, अभिभावक व अन्य संबंधित पक्ष ऑनलाइन या कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी रखने और भौगोलिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कुछ नए केंद्र जोड़े गए हैं। जिन संस्थानों पर अनियमितताओं या अपर्याप्त सुविधाओं की शिकायतें थीं उन्हें सूची से बाहर किया गया है। अंतिम सूची जारी होने के बाद केंद्र निर्धारण में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें