फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाने में लड्डू, द्वारिकाधीश मंदिर में आज बरसेगा रंग

Wed, 16 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मं‌दिर में होली
विज्ञापन
सब जग होरी जा ब्रज होरा...। ब्रज में होली का पारंपरिक महोत्सव बुधवार से परवान चढ़ने लगेगा। बरसाना से श्रीराधारानी की सखियां नंद बाबा (नंदगांव) के भवन में फाग का निमंत्रण देने जाएंगी। इस निमंत्रण को पाकर नंदगांव में कृष्ण सखा आनंदित हो उठते हैं। इधर, निमंत्रण देने के बाद शाम को श्रीराधारानी मंदिर में लड्डू होली का उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार सुबह बरसाना के श्रीराधारानी मंदिर से सखियों की टोली नंदगांव नंदबाबा के यहां जाती हैं। निमंत्रण में सखी अपने सिर पर गुलाल की हांडी ले जाती हैं। नंदभवन में सेवायत इस निमंत्रण को नंदबाबा के श्रीचरणों मे रखते हैं।

समाज गायन में बरसाना में होली खेलने की तैयारी के बारे में बताया जाता है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है। शाम चार बजे श्रीराधारानी मंदिर में लड्डू होली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इधर, द्वारिकाधीश मंदिर में रंग बरसे, गुलाल बरसे, राधारानी हमारी पै रंग बरसै..., होरी कौ रंग उड़न लागौ, कैसे बदरा है रहे लाल, ओ लाल होरी के रंग उड़न लागौ...। होली के सस्वर गायन के साथ बुधवार को होली महोत्सव में और रंग चढ़ जाएगा। होलाष्टकों के साथ ही यहां रंगभरनी पिचकारियों का चलना शुरू हो जाता है। अब तक गुलाल से होली खेल रहे श्रद्धालु अब रंग में सराबोर नजर आएंगे।

मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि 16 मार्च को होलाष्टक शुरू होेने के साथ ही ठाकुर द्वारा रंग की होली खेलने के साथ ही मंदिर प्रांगण में होली का उल्लास दोगुना हो जाता है। 19 मार्च रंगभरनी एकादशी को द्वारिकानाथ कुंज में विराजमान होकर भक्तों के साथ होली खेलेंगे। ठाकुरजी के ये अद्भुत दर्शन सुबह 10 से 11 बजे तक होंगे। 21 मार्च त्रयोदशी को मंदिर में भव्य बगीचे का मनोरथ मनाया जाएगा।

आज से मांगलिक कार्यों पर ब्रेक
मथुरा। फाल्गुन शुक्ल अष्टमी बुधवार से होलाष्टक शुरू हो जाएंगे। ज्योतिषाचार्य डा. नेत्रपाल शास्त्री ने बताया कि ये होलाष्टक 23 मार्च तक रहेंगे। इस अवधि में सभी मांगलिक कार्य, मुहूर्त, नामकरण संस्कार, मुंडन संस्कार, शादी-विवाहों पर आठ दिन के लिए रोक लग जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें