फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पैदलयात्रा पर निकलेंगे जयंत

Thu, 06 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
जयंत चाौध्‍ारी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
रालोद महासचिव और पूर्व सांसद जयंत चौधरी छह अक्तूबर को कांमर से बठैनगेट तक पैदलयात्रा पर निकलेंगे। 12 किलोमीटर की पैदलयात्रा से प्रदेश सरकार के खिलाफ बिंगुल फूंका जाएगा। जिला रालोद ने पैदलयात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क कर लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


रालोद जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरंगर ने बताया कि सुबह 10:30 बजे कोटवन से कांमर तक रोड-शो होगा। इसके बाद कांमर से बठैनगेट तक पूर्व सांसद 12 किलोमीटर की पैदलयात्रा करेंगे। छाता विधानसभा क्षेत्र में रालोद नेता पंडित हरीश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर जितेंद्र सिंह, पवन चतुर्वेदी ने बुधवार को क्षेत्र में दौरा कर लोगों से पैदलयात्रा में भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, सचिन चतुर्वेदी, बबलू चौधरी, दिगंबर सिंह पौनियां, श्याम सिह चौधरी साथ रहे।

राजा महेंद्र प्रताप के जन्म दिवस से शुरू होगी संकल्प यात्रा
राजा महेंद्र प्रताप के जन्म दिवस 1 दिसंबर से जाट संकल्प यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस 23 दिसंबर तक चलेगी। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने बताया कि केंद्र में आरक्षण के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन


जाट बाहुल्य क्षेत्र वाली हर सीट पर यह संकल्प यात्रा जाएगी। इस यात्रा का मकसद भाजपा को चेताना है। अगर केंद्र में आरक्षण नहीं मिला तो भाजपा का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें