फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कृष्णनगरी आ रहा अशोक सिंहल का अस्थि कलश

Mon, 23 Nov 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर आंदोलन के अगुआ रहे विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक के वरिष्ठ प्रचारकों में से एक अशोक सिंहल की अस्थियां यमुना में विसर्जन के लिए आज मथुरा आ रही हैं। बुधवार को विश्राम घाट पर इनका विसर्जन किया जाएगा। इससे पहले आज ही मसानी पर श्रद्धांजलि सभा होगी।
विज्ञापन


दिल्ली के निगम बोध घाट पर हुए दाह संस्कार के बाद विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल की अस्थियां विसर्जन के लिए 52 शहरों में भेजी गई हैं। इसमें 51 शहर गंगा से जुड़े हैं जहां अस्थि कलश का विसर्जन किया जाएगा। यमुना से जुड़े शहरों में एक मात्र मथुरा का चयन किया गया है।

यमुना नदी पर बसे एक मात्र इस धार्मिक स्थल पर अशोक सिंहल की अस्थियों को लेकर मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश आ रहे हैं। आरएसएस के शारीरिक प्रांत प्रचारक प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को अस्थि कलश मथुरा आ जाएगा।
विज्ञापन


इनका विसर्जन बुधवार को विश्रामघाट पर होगा। इससे पूर्व शहर में अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसकी शुरूआत दीनदयाल नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से सुबह 10 बजे से होगी। मंगलवार को अशोक सिंघल के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। यह सभा मसानी स्थित चित्रकूट धाम पर आयोजित होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें