फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वर्दी का रौब गांठने सेना के पूर्व कैप्टन और बेटी से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सदर थाना क्षेत्र में पुलिस कांस्टेबल ने मामूली विवाद पर सेवानिवृत्त कैप्टन के साथ मारपीट कर दी। बेटी ने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी पुलिसकर्मी ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने से लेकर उच्चाधिकारियों तक न्याय की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने भी उनकी सुनवाई नहीं की। आखिर में उन्होंने सीजेएम न्यायालय में गुहार लगाई, तब जाकर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

हाईवे थाना क्षेत्र के बालाजीपुरम निवासी चंद्रहास भारतीय सेना में कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि 10 मई 2025 को वह अपनी बेटी सुमन के साथ स्कूटी से पुलिस लाइन जा रहे थे। बालाजीपुरम से ईगल गार्डन से पहले मोड़ पर सामने से आ रहे बाइक सवार पुलिसकर्मी ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्री जमीन पर गिर गए। इस पर बाइक चालक पुलिसकर्मी ने वर्दी का रौब दिखाते हुए कहा कि वह बलदेव थाने में हैड कांस्टेबल है और सेवानिवृत्त कैप्टन के साथ मारपीट कर दी। कैप्टन की बेटी ने जब बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटा गया। पीड़ित ने बताया कि पुलिसकर्मी की वर्दी पर लगी नेम प्लेट पर सुनील कुमार लिखा हुआ था।
सूचना पर पहुंची डायल 112 उन्हें सदर थाने लेकर गई, लेकिन उनका मेडिकल नहीं कराया गया। पीड़ित के भाई नील ध्वज थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें और उनके भाई को पूरी रात थाने में बिठाकर रखा और दूसरे दिन शांतिभंग में पाबंद कर दिया। उन्होंने उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अंत में उन्होंने सीजेएम कोर्ट में एक जुलाई 2025 को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 29 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें