फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लव जिहाद को रोकने के लिए बेटियों को सजग करना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि सनातनी बेटियों को षड्यंत्र रचकर लव जिहाद में फंसाकर उनका धर्मांतरण कर हत्या और बर्बरता जैसी घटनाएं हो रही हैं। इन्हें रोकने के लिए हमें बचपन से ही अपनी बेटियों को धर्म विरोधियों की मानसिकता के बारे में सजग करना होगा।
विज्ञापन


यह बात उन्होंने धर्म रक्षा संघ द्वारा रुक्मणि विहार स्थित देवानंद परमहंस आश्रम में हनुमान जन्मोत्सव पर कही। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमानजी के रुद्राभिषेक से हुआ। सुंदरकांड का पाठ नेत्रहीन बच्चों द्वारा किया गया। शाम को संत सम्मेलन नया उदासीन अखाड़े के आचार्य मुखियाजी महाराज की अध्यक्षता में किया गया।

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि सनातनियों को अपनी पीढ़ी को संस्कारित करने की अति आवश्यकता है। कार्यकारी अध्यक्ष मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि विरोधियों द्वारा अनेक प्रकार के जिहाद चलाए जा रहे हैं। हमें उनसे मुकाबला करने के लिए अपने धर्म योद्धा तैयार करने होंगे। महंत देवानंद परमहंस ने कहा कि दक्षिण भारत की तरह उत्तर भारत में भी मंदिरों में स्त्री और पुरुषों के लिए सनातनी ड्रेस पहनना आवश्यक होना चाहिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर आचार्य बद्री, महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव, महामंडलेश्वर आदित्यानंद गिरि, महंत फूलडोल बिहारी दास, महामंडलेश्वर कृष्णानंद, अतुल कृष्ण दास, महामंडलेश्वर अधिकारी गुरुजी, सोनू शास्त्री, मुकेश शर्मा, घनश्याम सिंह, रविकांत गौतम आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय महामंत्री श्रीदास प्रजापति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें