फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: टायर के नंबर ने खोला चोरी का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। थाना नौहझील पुलिस ने करीब चार माह पूर्व ईंट-भट्ठे के पास से चोरी हुआ ट्रोला सोमवार को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरों ने ट्रोला का हुलिया तक बदल दिया था, लेकिन टायरों के सीरियल नंबर ने चोरों की चालाकी की पोल खोल दी। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि गांव बरौठ निवासी कर्मवीर का साढ़े चार लाख रुपये कीमत का ट्रोला बीती 27 जनवरी 2026 की दोपहर को बजरंग ईंट उद्योग भट्ठे से चोरी हो गया था। गत 24 मई को थाने में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जगदंबा सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, अशेष कुमार व हरेंद्र तोमर ने घेराबंदी कर बरौठ निवासी वकील उर्फ गटुआ और राशिद खान को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर ट्रोला बरामद कर लिया गया। आरोपियों ने ट्रोले की पहचान पूरी तरह मिटाने के उद्देश्य से उसे कटवाकर नए ट्रोले का रूप दे दिया था ताकि पीड़ित इसे पहचान न सकें। हालांकि, चोरों की यह चालाकी धरी रह गई। दरअसल कर्मवीर ने पिछले वर्ष अगस्त में ट्रोले के लिए चार नए टायर खरीदे थे, जिनकी खरीद की रसीद और बिल पर टायरों के सीरियल नंबर दर्ज थे। पीड़ित ने यह नंबर पुलिस को उपलब्ध कराए थे। थाना प्रभारी ने जब बरामद ट्रोले के टायरों के नंबरों का मिलान किया तो ट्रोले की असली पहचान उजागर हो गई। दोनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें