फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गुरुकुल विवि से तीन छात्र लापता, दो घर लौटे, एक का अभी पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन स्थित गुरुकुल विश्वविद्यालय से तीन नाबालिग छात्रों के एक साथ लापता होने का मामला सामने आया है। इनमें से दो छात्र अपने-अपने घर सुरक्षित पहुंच गए, जबकि एक छात्र का अभी पता नहीं है। गुमशुदा छात्र की मां ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, 2 जून की रात कथावाचन की शिक्षा ले रहे तीन छात्र विश्वविद्यालय से अचानक गायब हो गए। इनमें बुलंदशहर के ऊंचागांव, अर्निया निवासी 12 वर्षीय छात्र भी शामिल है, जिसकी मां रिंकी राघव ने 3 जून को कोतवाली पहुंचकर बेटे की गुमशुदगी की तहरीर दी।
रिंकी राघव का कहना है कि उन्हें गुरुकुल प्रबंधन से 3 जून को सूचना मिली कि उनका बेटा रात में संस्थान से बिना बताए निकल गया है। परिजनों ने कई जगह तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उधर, उसी रात बरेली और नेपाल निवासी दो अन्य छात्र भी लापता हो गए जो अपने घर पहुंच गए। थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है और लापता छात्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें