मथुरा। कृष्णानगर में घर के बाहर कुर्सी पर बैठे व्यक्ति की हत्या का प्रयास करने वाले वांछित तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
कृष्णानगर के हरीनगर निवासी हरी गौतम ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया था कि वह 11 फरवरी को अपने घर के गेट बैठे थे। इस दौरान बाइक सवाद दो बदमाश आकर उनके ऊपर गोलियां बरसाना लगे। जैसे-तैसे वह जान बचाकर घर की ओर भागे। शोर मचाने के बाद दोनों वहां से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आरोपियों की शिनाख्त कर ली।
घटना के छह दिन बाद मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने गोवर्धन रोड के बाकलपुर निवासी विकास, अलीगढ़ के थाना गौरई गांव मिर्जापुर निवासी गौरव और लोकेश को मोती मंजिल के पास से गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो तमंचे और अन्य सामग्री बरामद की है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।