फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रांची बांगर में सीओ रिफाइनरी कार्यालय का उद्घाटन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने मंगलवार को पुलिस लाइन में वार्षिक परेड का निरीक्षण किया। अनुशासन और सतर्कता का संदेश दिया और परेड की सलामी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों को फिटनेस और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार के निर्देश दिए। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों की डीआईजी ने सराहना की।
विज्ञापन

इसके बाद डीआईजी ने रांची बांगर में क्षेत्राधिकारी (सीओ) रिफाइनरी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस नए कार्यालय के शुरू होने से रिफाइनरी क्षेत्र और आसपास के ग्रामीणों को पुलिस संबंधी संबंधी कार्यों के लिए सुगमता होगी। डीआईजी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर कार्यालय होने से अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई में तेजी आएगी। वर्तमान में सीओ रिफाइनरी का कार्यालय सदर ब्लॉक के निकट स्थित था।
उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ अपराध की समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण, वांछित अपराधियों की धरपकड़ और रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। महिला सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें