उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार को ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। कावंड़िये बाइक से जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। हादसा सुरीर थाना क्षेत्र के नागला परसोती में हुआ।
इंस्पेक्टर संजीव कांत मिश्रा ने बताया कि तीनों कावंड़िये सुरीर थाना क्षेत्र के बीजऊ गांव के निवासी थे। उनकी पहचान 18 वर्षीय मानव, 21 वर्षीय उसका दोस्त वेद प्रकाश, 20 वर्षीय दोस्त नरेश के रूप में हुई। यह लोग रविवार की शाम अपने 22 साथियों के साथ डाक कावड़ लेने के लिए निकले थे।