फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, कुंभ स्नान कर लौट रहे थे सभी

Wed, 19 Feb 2025 12:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कुंभ स्नान कर लौट रहे परिवार की कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो महिला सहित तीन की मौत हो गई। मौत की खबर गांव में मिलते ही सन्नाटा पसर गया। मृतकों के घर लोगों की भीड़ जुट गई। 
 
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर घर लौट रहे जिले के नदबई क्षेत्र के गांव उटारदा निवासी श्रद्धालुओं की कार को तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

हादसा उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। गांव उटारदा निवासी रमेश ने बताया कि गांव निवासी श्रद्धालु महाकुंभ स्नान के बाद सोमवार को घर लौट रहे थे। रास्ते में इटावा के पास उनकी कार को एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


गाड़ी चालक मोहन सिंह की मां लीला देवी, सास कमलेश देवी और ससुर बच्चू सिंह की मौत हो गई, वहीं मोहन सिंह और उनकी चाची राजकुमारी घायल हो गए। लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शवों के आज गांव पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें