फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बांकेबिहारी कॉरिडोर की कामना लेकर चंदौसी से पैदल चलकर वृंदावन पहुंचे तीन भक्त, आराध्य के किए दर्शन

Sat, 21 Oct 2023 10:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर के कॉरिडोर निर्माण की कामना लेकर तीन भक्त चंदौसी से पैदल चलकर वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने अपने आराध्य के दर्शन किए। 
विज्ञापन
झिलमिल रोशनी से सजा बांके बिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर के कॉरिडोर निर्माण की कामना लेकर चंदौसी से 200 किलोमीटर की पदयात्रा कर तीन भक्त शनिवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने बांकेबिहारी के दर्शन कर कॉरिडोर निर्माण की कामना की है।

विज्ञापन


चंदौसी से आए 25 वर्षीय भक्त मुदित शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, सौरव राघव ने बताया कि वह चार दिन पहले चंदौसी से वृंदावन के लिए पैदल निकले थे। 200 किलोमीटर पैदल चलने से पैरों में छाले पड़ गए हैं, लेकिन बांकेबिहारी के दर्शन कर उनके सभी कष्ट दूर हो गए हैं। उन्होंने कॉरिडोर निर्माण की कामना की है। 

यह भी पढ़ेंः- UP: बंदरों ने रोक दी राजधानी और तेजस सहित कई ट्रेनें, रेलवे प्रशासन हुआ हलकान; हकीकत पता चली तो लोग रह गए सन्न
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतिदिन बांकेबिहारी के दर्शनों की अभिलाषा को लेकर लाखों भक्त वृंदावन आते हैं। उन्हें दर्शनों के लिए कई तरह की परेशानी से गुजरना पड़ता है। इस समस्या के निदान के लिए यहां कॉरिडोर का निर्माण होना आवश्यक है। वृंदावन आगमन पर अमित वार्ष्णेय के साथ स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। प्रियांशु मिश्रा, ऋषि गुप्ता, संजीव सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें