फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: एक बालक सहित तीन श्रद्धालु यमुना में डूबे, नाविकों ने बचाई जान; वीडियो हुआ वायरल

Sun, 07 Jun 2026 09:25 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यमुना में स्नान के दाैरान श्रद्धालु गहरे पानी में डूबने लगे। घाटों पर मौजूद नाविकों ने श्रद्धालुओं को सकुशल नदी के गहरे पानी से बाहर निकाल लिया। इन घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
यमुना में डूबते श्रद्धालु को नाविकों ने बचाया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के भ्रमर घाट पर यमुना स्नान के दौरान एक बालक सहित तीन श्रद्धालु यमुना में डूब गए। घाट पर नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों श्रद्धालुओं को गहरे पानी से बाहर निकाल कर उनकी जांच बचा ली है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


रविवाद दोपहर को मूल रूप से एटा के हंसपुर निवासी अर्जुन का 12 वर्षीय बेटा भ्रमर घाट के समीप यमुना में स्नान कर रहा था। तभी वह गहरे पानी में चला गया। वहां मौजूद नाविक हीरा लाल ने बच्चे को गहरे पानी से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई। 

यह परिवार वर्तमान में सुदामा कुटी के समीप रहा है। इससे पहले दिल्ली शाहदरा निवासी युवक-युवती स्नान के दौरान नदी में डूब गए थे, उन्हें घाटों पर मौजूद नाविकों ने सकुशल नदी के गहरे पानी से बाहर निकाल लिया। इन घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नाविक हीरा लाल निषाद ने बताया कि एक बच्चे सहित तीन श्रद्धालुओं की जान नदी में डूबने से बचाई है। वह स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://








 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें