फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना में तीन बालक डूबे, दो को बचाया

विज्ञापन
मथुरा। यमुना में डूबे बालक की हो रही तलाश - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन। यमुना स्नान करने आए तीन बालक रविवार शाम को अचानक डूब गए। नाविकों ने जब उन्हें डूबता देखा तो बचाने का प्रयास किया। दो बालकों को बचा लिया गया, जबकि एक गहरे पानी में चला गया। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वृंदावन निवासी तीन बच्चे जुगलघाट पर स्नान के दौरान यमुना में डूब गए। लक्की नामक यह बालक अपने तीन दोस्तों के साथ स्नान करने आया था लेकिन गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नाविकों ने दो अन्य बालकों को सकुशल बचा लिया, मगर लक्की का अब तक कुछ पता नहीं चला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी विकास ने बताया कि लक्की पुत्र शंकर को भी बचाने का भी प्रयास किया था लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें