फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बस में कार ने मारी टक्कर, तीन बच्चे जख्मी

Sat, 28 Jan 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
छटीकरा मार्ग पर शुक्रवार की सुबह स्कूल बस में पीछे से तेजी से आती कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन बच्चों और कार सवार एक यात्री घायल हो गया। 
विज्ञापन


हादसा सुबह नौ बजे का है। कान्हा माखन पब्लिक स्कूल की बस संख्या यूपी 85 एक्स 9078 चौमुंहा से बच्चों को लेकर आ रही थी। तेहरा मोड़ वृंदावन की ओर से राधाकृष्ण आश्रम से यात्रियों को लेकर आ रही कार संख्या एचआर 16 ई 7146 ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। 

चीखपुकार पर बच्चों को आसपास के लोगों ने बस से निकाला। हादसे के बाद कार चालक भाग गया। हादसे में चौमुंहा निवासी कृष्णपाल का पुत्र गोपाल सिंह, हरिओम भाटी का पुत्र कुलदीप और हृदेश सिंह की पुत्री ऐलिस को मामूली चोटें आई हैं। कार सवार जयपुर निवासी देवेंद्र गुप्ता को घायल अवस्था में साथियों ने हाईवे स्थित नयति हास्पिटल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे में घायल एमिटी के छात्र की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार को हुए कार हादसे में घायल एक और छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो अन्य छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है। गौरतलब है कि 25 जनवरी को माइल स्टोन-87 के समीप होंडा सिटी कार का टायर फटने से हुए हादसे में एमिटी के छात्र साहिल निवासी बजीरपुर सेक्टर 11 (नोएडा) और हिमांशु निवासी मोतीहारी चंपारण (बिहार) की मौत हो गई थी। हादसे में बंटू मल्होत्रा निवासी चंदन नगर जगतपुरी (दिल्ली), अभिषेक निवासी न्यू अशोक नगर (दिल्ली), राजन निवासी सेक्टर 11 (ग्रेटर नोएडा) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शुक्रवार को इलाज के दौरान बंटू मल्होत्रा की मौत हो गई। घायल अभिषेक और राजन की हालत अभी गंभीर बताई गई है। उनको परिवारीजन नयति अस्पताल से दिल्ली ले गए। बताया गया है की कार का टायर कमजोर था जो ओवरस्पीड रफ्तार में फट गया इससे कार अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ी। हादसे के संबंध में मृतक छात्र साहिल के पिता मुनीराम ने थाना सुरीर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें