फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, जंगल में पुलिस से चली गोलियां...तीन बदमाश दबोचे, चौथा भाग निकला

Sat, 20 Sep 2025 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा पुलिस ने पचावर और कारब के जंगलों में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। जंगल में चल रही इस फैक्टरी की पुलिस ने घेराबंद की। इस दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से तीन शातिर घायल हो गए। चौथा साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। 
विज्ञापन
Three Arrested in Mathura Gun Factory Encounter - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पचावर और कारब के जंगलों में तमंचा बनाने की फैक्टरी चलाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।  एक आरोपी मौके से भाग निकला। तीनों घायलों को उपचार के लिए सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


महावन थाना क्षेत्र के गांव पचावर और कारब के जंगलों में थाना प्रभारी सुधीर कुमार को काफी दिनों से क्षेत्र में शस्त्र बनाने की फैक्टरी की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी महावन  जानकारी लगाने में जुट गए। शुक्रवार की रात लगभग 9 बजकर  बीस मिनट पर महावन पुलिस द्वारा घेराबंदी कर कारब और पचावर के जंगलों में उसे स्थान को घेर लिया, जहां तमंचे बनाए जा रहे थे।

 पुलिस को देखते ही बदमाशों द्वारा फायरिंग कर दी गई। इस दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। कारब निवासी महेंद्र पुत्र केशव देव , नगला लोका पचावर थाना महावन निवासी सूरज पुत्र नंदकिशोर और नगला छत्तू थाना एका जनपद फिरोजाबाद निवासी महेश पुत्र सूरजपाल मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान लाखन पुलिस टीम पर फायर करता हुआ भाग निकला। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें