राया कटरा फाटक पर धरने पर बैठे लोग
राया। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा कटरा बाजार फाटक को बंद करने के विरोध में व्यापारियों का बाजार बंद कर चल रहा धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। फाटक पर रेलिंग नहीं लगे इसको लेकर व्यापारी रात में भी धरने पर जमे हुए हैं।
बृहस्पतिवार को रेलवे प्रशासन ने रेलिंग लगा दी थी, जिसे विधायक पूरन प्रकाश ने विरोध कर हटवा दिया था। शुक्रवार को रेलवे ने फाटक नहीं खोला। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। फाटक से आरपार आने-जाने वालों को एक किमी घूम कर जाना पड़ रहा है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, भूपेश अग्रवाल, अरविंद शर्मा, रमेशचंद्र बजाज, पवन अग्रवाल, अनुज गोयल ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने रेलिंग लगाने की कार्रवाई भले ही स्थगित कर दी, लेकिन अभी तक फाटक नहीं खोला है। व्यापारियों का कहना है कि जब तक फाटक से आवागमन शुरू नहीं होगा वे रात दिन धरने पर बैठे रहेंगे।
सब्जी मंडी में अतिक्रमण
रेल प्रशासन ने सब्जी मंडी मार्ग पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया है। मार्ग पर अतिक्रमण के चलते लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा। लोगों का कहना है कि दोपहिया वाहन तो निकल नहीं पा रहे हैं।