फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जाम में फंसी 3 एंबुलेंस, परेशान रहे मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल के बाहर जाम में फंसी एंबुलेंस। 
विज्ञापन
मथुरा। शहर के पुराने बस अड्डे से होली गेट मार्ग को सीएम ग्रिड योजना के तहत बनाया जा रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल के सामने सड़क बनाने के लिए काम चलने के कारण जाम लग गया। जाम में तीन एंबुलेंस सहित सैकड़ों की संख्या में वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन


लगभग एक पखवाड़े पूर्व होली गेट मार्ग को नए सिरे से बनाने के लिए पुरानी सड़क को खोद दिया गया। इसे कई भागों में धीरे-धीरे बनाया जा रहा है। सोमवार शाम करीब चार बजे जवाहरहाट क्षेत्र में लगभग 500 मीटर से अधिक लंबा जाम लग गया। इससे मरीजों को अस्पताल ले जा रही तीन एंबुलेंस फंस गईं। मरीजों के साथ एंबुलेंस में बैठे तीमारदार वाहन चालकों से रास्ता देने के लिए मनुहार करते दिखाई दिए। वहीं जाम में फंसे वाहनों के चालक भी बेबस नजर आए। महिला अस्पताल के लिए जाने वाले तिराहे पर बैठे पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल जाम खुलवाया तब जाकर एंबुलेंस अस्पताल पहुंच सकीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें