फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सीएम को जान से मारने की धमकी....फिर पुलिस पर चलाईं गोलियां

विज्ञापन
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मरने की धमकी देने वाला युवक।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। जमीन विवाद के मामले में कार्रवाई नहीं होने से परेशान युवक ने मुख्यमंत्री को गोली मारने की धमकी देते हुए वीडियो वायरल कर दिया। इस पर पुलिस आरोपी को पकड़ने नगला हरदयाल पहुंची तो सिरफिरे ने छत पर चढ़कर पुलिस पर देसी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

सीओ और एसडीएम ने आसपास के घरों को खाली कराया। पुलिस कर्मियों ने छतों से मोर्चा संभाला और करीब 3 घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल व कारतूस बरामद किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दीनदयाल धाम में आयोजित स्मृति महोत्सव में भाग लेने पहुंचे थे। इसी दौरान मांट के नगला हरदयाल निवासी सुनीत उर्फ गटुआ ने देसी पिस्टल को अपनी कनपटी पर लगाकर सोशल मीडिया पर वीडियो डाल दिया। इसमें वह कह रहा है कि अगर मुख्यमंत्री ने उसकी सुनवाई नहीं की तो वह उन्हें गोली मार देगा और बाद में खुद भी आत्महत्या कर लेगा।
कुछ ही देर में वीडियो वायरल होने लगा। शाम करीब 4 बजे मांट थाने की पुलिस गांव पहुंची तो आरोपी छत पर भाग गया। उसने पुलिसकर्मियों को देखते ही फायर कर दिया। इस पर पुलिसकर्मी सहम गए। सूचना पर सीओ मांट आशीष कुमार और एसडीएम भी फोर्स के साथ पहुंच गए। आरोपी ने पुलिसकर्मियों को देखकर दोबारा से तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी को समझाया कि वह नीचे उतर आए, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के आसपास के घरों को खाली करवाया। परिवारीजन को सुरक्षित स्थान पर भेजा। कई पुलिसकर्मियों ने आसपास की छतों पर मोर्चा संभाला तो वह खुद को गोली मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी छत से कूदकर भागने लगा तो पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। उसके पास से देसी पिस्टल, कारतूस बरामद किए गए हैं। एसपीआरए सुरेशचंद रावत ने बताया कि सीएम को धमकी देने के आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से देसी पिस्टल व कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
भूमि विवाद में हुई थी पिता की हत्या, चल रहा है विवाद
जाबरा ग्राम पंचायत के नगला हरदयाल के सुनीत उर्फ गटुआ के पिता भगवान सिंह की वर्ष 2004 में जमीन के विवाद में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही सुनीत का अपने चचेरे भाइयों से विवाद चल रहा है। वह इस मसले को लेकर अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद सीएम आवास पर भी गुहार लगा चुका था, लेकिन वहां से भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने वीडियो बनाकर डाला था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पिस्टल 50 हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें