फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुलिस की लक्ष्मण रेखा पार करने वालों की खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर में लगने वाले जाम से निपटने को पुलिस ने मास्टर प्लान तैयार किया है। पुलिस लगभग 50 चौराहों और तिराहों पर 200 मीटर की दूरी पर लक्ष्मण रेखा खींचेगी। इस लक्ष्मण रेखा को पार करने वाले चालकों के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी। तिराहे और चौराहे पर बेतरतीब तरीके से खड़े ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा जाम का प्रमुख कारण बनते हैं। पुलिस इन्हें कितना भी हटा ले, लेकिन चालक अपनी आदत से मजबूर हैं।
विज्ञापन


शहर के होलीगेट, क्वालिटी तिराहा, पुराना और नया बस स्टैंड, स्टेट बैंक चौराहा, जंक्शन रोड, गोवर्धन चौराहा, भूतेश्वर चौराहा, मंडी समिति चौराहा, टाउनशिप चौराहा समेत शहर के करीब 50 प्रमुख चौराहों पर 200 मीटर दूर एक लाइन बनाई जाएगी। इस लाइन के पीछे ही ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा चालकों को रुकना होगा। यहीं पर वह अपने वाहन में सवारी को उतार और चढ़ा सकते हैं। संवाद

तीन चरणों में होगी कार्रवाई
एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने इसके लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। एसपी सिटी ने बताया कि लक्ष्मण रेखा का उल्लंघन करने वालों को चरणबद्ध तरीके से दंडित किया जाएगा। पहली बार लक्ष्मण रेखा को पार करने वाले ऑटो-टेंपो, ई-रिक्शा के चालान किए जाएंगे। दोबारा यदि नियम का उल्लंघन किया तो वाहन सीज की कार्रवाई और तीसरी बार में चालक का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी 50 चौराहों की लिस्ट तैयार कर ली है। इसमें वे चौराहे भी शामिल हैं, जहां ट्रैफिक लाइट लगी हुई है।
विज्ञापन




रेखा को पार न करने की दी जाएगी चेतावनी
- ट्रैफिक लाइट लगे ऐसे तिराहे और चौराहों को भी प्लान में शामिल किया गया है, जहां पर लाउडस्पीकर लगे हुए हैं। लाउडस्पीकर के माध्यम से चालकों को लक्ष्मण रेखा को पार न करने की चेतावनी दी जाएगी। साथ ही पार करने वालों पर होने वाली कार्रवाई के बारे में भी बताया जाएगा।





जिन चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, वे लगातार ऑटो-टेम्पो चालकों को आगे बढ़ाते रहते हैं, लेकिन पुलिसकर्मी की नजर हटते ही चालक पुन: तिराहे-चौराहों पर ऑटो-टेम्पो खड़ा कर देते हैं। इससे निपटने को लक्ष्मण रेखा तैयार की जा रही है। - राजीव कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें