फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फालैन में अबकी बार संजू पंडा गुजरेंगे धधकते हुए अंगारों से

विज्ञापन
गांव फालैन में मंदिर में भजन करता संजू पंडा। संवाद - फोटो : गांव फालैन में मंदिर में भजन करता संजू पंडा। संवाद
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। गांव फालैन में होली के अवसर पर धधकते अंगारों के मध्य निकलने वाले पंडा के नाम पर शुक्रवार को पंचायत में सहमति बन गई।
विज्ञापन


इस बार मोनू पंडा के बड़े भाई संजू पंडा के इस जिम्मेदारी का निर्वहन करने की घोषणा के साथ पूरा मंदिर परिसर भक्त प्रह्लाद के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा।

संजू को जिम्मेदारी मिलते ही वह तैयारियों में जुट गए। भक्त प्रह्लाद की लीला को साकार कर होली के दहकते अंगारों से निकलने की परंपरा का निर्वहन करने वाले मोनू पंडा ने इस लीला को साकार करने में असमर्थता जताने के बाद गांव में पंचायतों का दौर चला। मोनू ने लगातार 5 वर्ष से परंपरा निभाई। मोनू का तर्क था कि भक्त प्रहलाद का आदेश होने के बाद ही अंगारों से निकलने की परंपरा का निर्वहन किया जाता है।
विज्ञापन


पिछले कई वर्षों से कृपा मिलती थी और शरीर में भक्त प्रहलाद की शक्ति का प्रवेश होते ही परपंरा का निर्वहन हो जाता था। अबकी बार प्रह्लाद जी से शरीर में शक्ति का अहसास नहीं हो रहा है। अगर शक्ति मिली तो वह इस बार भी परपंरा का निर्वहन करेंगे।

शुक्रवार को पंचायत में मेला आचार्य भगवान सहाय, गोपाल पंडा, जीवनलाल, घनश्याम पंडित, जगदीश कौशिक समेत तमाम ग्रामीण गांव के प्रह्लाद मंदिर पर एकत्रित हुए।
विज्ञापन


जिसमें मोनू पंडा के बड़े भाई संजू पंड़ा ने मेले का निर्वहन कराने की जिम्मेदारी की घोषणा की। संजू आठ बार अंगारों से चलकर परंपरा का निर्वहन करने वाले सुशील पंडा के पुत्र हैं। संजू ने बताया कि छोटे भाई मोनू से प्रह्लाद रूपी माला ग्रहण कर पूर्णिमा यानि 12 मार्च को गांव कीर्तन के साथ मंदिर में तप पर बैठ जाएंगे। इस मौके पर प्रह्लाद चौधरी, गिर्राज सिंह, धर्मलाल, रूपी, वीरेंद्र, टीकम, खेमचंद, चरण सिंह, कमल चौधरी, हरकेश शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें