फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सिविल लाइन में चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सदर थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन के सामने चोरों ने एक बंद मकान के ताले तोड़ दिए। पड़ोसियों को जानकारी हुई तो उन्होंने चोरों को पकड़ लिया और पिटाई लगाई। हालांकि चोर लोगों को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने वारदात स्थल का निरीक्षण कर फोरेंसिक टीम बुलाकर नमूने एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन



सदर थाना क्षेत्र के 9 सिविल लाइंस निवासी विजया मित्तल अपने इंजीनियर बेटे नितिन से मिलने के लिए गाजियाबाद गई थीं। घर पर ताला लगा था। रविवार सुबह 11 बजे दो चोर पीछे के गेट का ताला तोड़कर मकान में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोपहर एक बजे पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देखा तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद कॉलोनी के लोग एकत्रित हो गए।


पड़ोसियों को देख चोर भागने लगे। लोगों ने चोरों को दबोच लिया और उनकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। हालांकि चोर लोगों के चंगुल से भागने में सफल रहे। पड़ोसी धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि परिजन को सूचना दे दी है। उनके आने पर पता लगेगा कि कितने की चोरी हुई है। मकान मालिक नितिन ने बताया कि घर में कोई कीमती सामान नहीं था।
विज्ञापन


पिता राजकुमार मित्तल की 2021 में मौत हो गई थी। इसके बाद विजया बेटे के साथ रहती हैं। कभी-कभार वह यहां आती थीं। इससे कारण मकान कई महीनों से बंद पड़ा था। इंस्पेक्टर क्राइम जगदीश सिंह ने बताया चोरों ने बक्से का ताला और दीवार को तोड़ा है। अलमारी सुरक्षित है किसी प्रकार का सामान चोर नहीं ले जा सके हैं। प्रार्थना-पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें